लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा से लखनऊ तक फैला आई फ्लू – Conjunctivitis, AIIMS के डॉक्टर से जानिए रोकथाम के उपाय

Conjunctivitis Cases In UP: मॉनसून के सीजन में बारिश होने के चलते कुछ स्वास्थ्य संबंधी बीमारी इंसानी शरीर में पनप जाती हैं. इन्हीं में एक…

ADVERTISEMENT

नोएडा से लखनऊ तक फैला आई फ्लू - Conjunctivitis, AIIMS के डॉक्टर से जानिए रोकथाम के उपाय
नोएडा से लखनऊ तक फैला आई फ्लू - Conjunctivitis, AIIMS के डॉक्टर से जानिए रोकथाम के उपाय
social share
Google CTA

Conjunctivitis Cases In UP: मॉनसून के सीजन में बारिश होने के चलते कुछ स्वास्थ्य संबंधी बीमारी इंसानी शरीर में पनप जाती हैं. इन्हीं में एक आम बीमारी है आंख आना जिसे आई फ्लू (Conjunctivitis) भी कहते हैं. आई फ्लू एक संक्रामक बीमारी है, जो संपर्क से फैलती है. इस बीमारी के चलते आंख लाल हो जाती है. आंखों में खुजली और कई बार सूजन भी आ जाती है. पिछले कुछ हफ्तों से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा और अन्य क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के चलते सूबे में आई फ्लूके कई मामले सामने आए हैं. इस बीच एम्स के आरपी सेंटर फॉर ऑप्थैल्मिक साइंसेज के प्रमुख डॉ. जेएस टिटियाल ने इस बीमारी से बचाव का उपाय के बारे में कई अहम जानकारियां साझा की हैं.