लेटेस्ट न्यूज़

वाह रे यूपी पुलिस! कासगंज में महिला इंस्पेक्टर ने थाने में सिपाही से कराई बॉडी मसाज

कासगंज जिले में खाकी की गरिमा को तार-तार कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में महिला थाना प्रभारी एक महिला सिपाही से…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

कासगंज जिले में खाकी की गरिमा को तार-तार कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है.

वीडियो में महिला थाना प्रभारी एक महिला सिपाही से मसाज कराते नजर आ रही हैं.

किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो बाद में वायरल हो गया.

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला थाना प्रभारी मनिता सिंह कुर्सी पर बैठी हैं और वह एक महिला सिपाही से अपने कंधों की मसाज करा रही हैं.

वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद एसपी सौरभ दीक्षित ने महिला थाना प्रभारी मनिता सिंह को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है.

वहीं, महिला इंस्पेक्टर के पति हरजीत सिंह एसपी पीआरओ को स्थानांतरण ढोलना थाने के लिए कर दिया गया है.

बता दें कि इस पूरे प्रकरण की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है.

यहां पढ़ते रहें uptak.in