बुंदेलखंड: फरवरी में ही पड़ने लगी गर्मी! मौसम ने अचानक करवट लेकर सबको चौंकाया
भीषण ठंड के दौर के बाद बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में मौसम ने अचानक से करवट ले ली है. आपको बता दें कि हमीरपुर जिले…
ADVERTISEMENT


भीषण ठंड के दौर के बाद बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में मौसम ने अचानक से करवट ले ली है.

आपको बता दें कि हमीरपुर जिले में फरवरी के दूसरे हफ्ते में यानी शुक्रवार को तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

यहां कल यानी गुरुवार तक पारा 27 डिग्री था. मगर शुक्रवार को पारा चार डिग्री बढ़ कर 31 डिग्री पर जा पहुंचा है.
वहीं, शनिवार को भी हमीरपुर में 31 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है.

दिन में चिलचिलाती धूप से लोग गरम कपड़े उतारने पर मजबूर हो गए हैं.
![]()

