लेटेस्ट न्यूज़

यूपी: सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में पूड़ी, पनीर की सब्जी और सेब? वायरल तस्वीर का सच जानिए

Uttar Pradesh Mid-day meal: क्या उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में पूड़ी, पनीर की सब्जी, आइसक्रीम और सेब जैसी चीजें खिलाई जा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh Mid-day meal: क्या उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में पूड़ी, पनीर की सब्जी, आइसक्रीम और सेब जैसी चीजें खिलाई जा रही हैं? ये सवाल पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों की शक्ल में वायरल हो रहा है. असल में जालौन जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय मलकपुरा की तस्वीर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुई. इस तस्वीर में स्कूल का बच्चा कथित तौर पर मिड-डे मील की थाली लेकर खड़ा दिख रहा है. इस थाली में पूड़ी, पनीर की सब्जी, सेब, आइसक्रीम, शेक और खीरे का सलाद जैसी चीजें दिख रही हैं.