UP Weather Update: यूपी में कल सोनभद्र से लेकर बलिया तक छाएगा घना कोहरा, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर बढ़ने लगा है. मौसम विभाग ने 24 नवंबर को पूर्वी यूपी के 10 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं अगले 72 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update: जैसे-जैसे नवंबर का महीना बीत रहा है, उत्तर प्रदेश में ठंड भी उसी तरह रफ्तार पकड़ रही है. सुबह के समय प्रदेश में कोहरे का कहर लगातार जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक कल 24 नवंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घने कोहरे की संभावना है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. तो वहीं पश्चिमी भाग में कोहरा छाया रहेगा, लेकिन इस हिस्से के लिए कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है. कोहरे के साथ ही कल तापमान में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है. IMD के ताजा अपडेट के अनुसार अगले 72 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे सर्दी बढ़ सकती है.
मौसम बदलाव का मुख्य कारण
मौसम विभाग के अनुसार यूपी के तापमान में इस बदलाव का कारण मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी पवनों में बना पश्चिमी विक्षोभ है जो एक द्रोणिका के रूप में स्थित है. इसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर है और यह लगभग 30 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में 80 डिग्री पूर्वी देशांतर के साथ गुजर रहा है.
यह भी पढ़ें: अयोध्या से जनकपुर धाम के बीच चलेगी 'सरयू-कमला एक्सप्रेस', जानें कहां और कब रुकेगी यह ट्रेन?
पूर्वी और पश्चिमी यूपी का हाल
कल 24 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों ही संभागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह के वक्त कहीं-कहीं छिछला कोहरा दिख सकता है, लेकिन वहां कोहरे या बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, पर कहीं-कहीं घना कोहरा छाने का अनुमान है.
यह भी पढ़ें: अयोध्या से जनकपुर धाम के बीच चलेगी 'सरयू-कमला एक्सप्रेस', जानें कहां और कब रुकेगी यह ट्रेन?
पूर्वी यूपी के इन जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी
पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में कल घना कोहरा छा सकता है, जिसको लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. इनमें आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र जिले शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: अयोध्या से जनकपुर धाम के बीच चलेगी 'सरयू-कमला एक्सप्रेस', जानें कहां और कब रुकेगी यह ट्रेन?
तापमान में आएगी धीरे-धीरे गिरावट
आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के तापमान में कमी दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 72 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक गिरावट होने की संभावना है. इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी अगले 72 घंटों के दौरान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी.
यह भी पढ़ें: अयोध्या से जनकपुर धाम के बीच चलेगी 'सरयू-कमला एक्सप्रेस', जानें कहां और कब रुकेगी यह ट्रेन?
