महाराजगंज के दीपू शाही केले की खेती से सालाना कर रहे 15 लाख से अधिक की कमाई, समझ लीजिए इनसे पूरा प्रोसेस
दीपू शाही यूपी के महाराजगंज जिले के घुघली के रहने वाले हैं. दीपू ने साल 2012 में तमिलनाडु के एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करनी शुरु की थी. इस दौरान उन्हें महीने के 10-15 हजार रुपये मिलते थे. लेकिन हमेशा से खेती में दिलचस्पी के कारण उन्होंने खेती करने का फैसला कर लिया.
ADVERTISEMENT

खेती के जरिए लाखों की कमाई करने वाले दीपू शाही की कहानी हर किसी को जाननी चाहिए. दीपू शाही यूपी के महाराजगंज जिले के घुघली के रहने वाले हैं. दीपू ने साल 2012 में तमिलनाडु के एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करनी शुरु की थी. इस दौरान उन्हें महीने के 10-15 हजार रुपये मिलते थे. लेकिन हमेशा से खेती में दिलचस्पी के कारण उन्होंने खेती करने का फैसला कर लिया. ऐसे में उन्होंने साल 2015 में केले की खेती शुरू कर दी. दीपू ने हमारे सहयोगी किसान तक से बात करते हुए बताया कि उन्हें 15 लाख रुपये से अधिक की सलाना आय केले से हो रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि दीपू शाही किस तरीके से केले की खेती करते हैं? साथ ही इस खबर में हमें ये भी जानने को मिलेगा कि कैसे पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर किसान ऐसी चीजों की खेती कर सकते हैं जिससे वह अधिक से अधिक मुनाफा कमा सकें.
