एक श्मशान-एक मंदिर-एक जल स्रोत के बाद RSS का गांवों पर फोकस, 2024 को लेकर ये है प्लान
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) अब एक नई दृष्टि के साथ गांव की तरफ रुख कर रहा है. राजनीति और देश में सत्ता से…
ADVERTISEMENT

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) अब एक नई दृष्टि के साथ गांव की तरफ रुख कर रहा है. राजनीति और देश में सत्ता से इतर आरएसएस (RSS) अपने प्रसार को लेकर गांव-गांव में अपनी शाखाएं चाहता है. बता दें कि 2025 में संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर लेगा. संघ का लक्ष्य है कि तब तक वह शहरों और कस्बों से निकल कर गांवों तक में अच्छे से छा जाए. संघ अपनी शाखाएं पंचायत स्तर तक ले जाने की तैयारी में जुटा है. ग्राम पंचायत में शाखाओं का विस्तार आरएसएस की प्राथमिकताओं में से एक है.