यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर अस्मिता डे ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय जूडो खिलाड़ी बनी
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) अस्मिता डे ने देश का नाम रोशन किया है. गाजियाबाद में तैनात अस्मिता डे ने महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग की जूडो स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया.
ADVERTISEMENT

Asmita Dey Judo Gold Medal News
Asmita Dey Judo Gold Medal News: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) अस्मिता डे ने देश का नाम रोशन किया है. गाजियाबाद में तैनात अस्मिता डे ने महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग की जूडो स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया. उनकी इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश पुलिस में खुशी का माहौल है. पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण ने अस्मिता डे को इस शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी जीत उत्तर प्रदेश पुलिस, उत्तर प्रदेश और पूरे देश के लिए गर्व का विषय है. अस्मिता डे की इस सफलता को भारतीय जूडो के इतिहास में भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.
