संभल को लेकर अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने कस ली कमर! ये सब करने की तैयारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में विकास कार्यों की समीक्षा की. प्राचीन पहचान लौटाने के लिए चरणबद्ध विकास मॉडल लागू करने का निर्देश. जानें महिष्मती नदी पुनरुद्धार, जिला न्यायालय और CBG प्लांट पर क्या कहा.
ADVERTISEMENT

CM Yogi Sambhal Development
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार का संभल जिले को लेकर अच्छा खासा फोकस बनता नजर आ रहा है. पिछले काफी समय से संभल अलग-अलग एक्टिविटीज को लेकर चर्चाओं में रहा है. चाहे वो धार्मिक कूपों को खोजने को मामला हो या फिर जामा मस्जिद के सर्वे का. संभल लगातार खबरों में बना रहा है. अब सीएम योगी ने संभल में विकास कामों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की है. इस बैठक में सीएम योगी ने संभल के लिए एक चरणबद्ध विकास मॉडल को लागू करने का निर्देश दिया है. सीएम योगी ने स्पष्ट किया है कि संभल का विकास उनकी सरकार की टॉप प्राथमिकता में शामिल है. उन्होंने कहा कि इस जिले को उसकी प्राचीन पहचान वापस दिलाई जाएगी.