छत की पाइप से उतरती, बदतमीजी करने पर लड़के को पीटती... विंग कमांडर व्योमिका के ये किस्से सुने क्या?
विंग कमांडर व्योमिका के बारे में जानने के लिए यूपी Tak ने उनके माता-पिता से बात की, जिन्होंने उनके बतपन के मजेदार किस्सों के बारे में बताया.
ADVERTISEMENT

Story of Wing Commander Vyomika
भारतीय सैन्य बलों ने 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत POK और पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की. इस ऑपरेशन के प्रेस ब्रीफिंग की जिम्मेदारी भारतीय सेना ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी को दी थी. व्योमिका और सोफिया ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे भारत का दिल जीत लिया है. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि विंग कमांडर व्योमिका सिंह कौन हैं? विंग कमांडर व्योमिका के बारे में जानने के लिए यूपी Tak ने उनके माता-पिता से बात की, जिन्होंने उनके बतपन के मजेदार किस्सों के बारे में बताया.