लेटेस्ट न्यूज़

Bahraich Violence : बेटों संग देश छोड़ कर भाग गया राम गोपाल मिश्रा को गोली मारने वाला आरोपी, यहां ली है पनाह

Bahraich Violence : बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा और आगजनी के बाद आज भी माहौल में दहशत है.

ADVERTISEMENT

 Bahraich Violence Latest Update
बहराइच में सोमवार को हुई हिंसा की तस्वीर
social share
google news

Bahraich Violence : बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा और आगजनी के बाद आज भी माहौल में दहशत है. बीते रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोली लगने से राम गोपाल मिश्रा (22) की मौत के बाद बहराइच जिले की महसी तहसील में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी. वहीं हिंसा में रामगोपाल मिश्रा की बेरहमी से हत्या का आरोपी अब्दुल हमीद और उसके दोनों बेटे सरफराज उर्फ सलाम और फहीम अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. मिल रही जानकारी के मुताबिक तीनों नामजद आरोपी देश से बाहर नेपाल भाग गए हैं.