लेटेस्ट न्यूज़

Bahraich Bhediya : लंगड़े 'सरदार' से खतरा बरकरार...पांचवें भेड़िये के पकड़े जाने के बाद छठे की तलाश हुई तेज

Bahraich Bhediya : बहराइच के महसी तहसील में चल रहे 'ऑपरेशन भेड़िया' के तहत वन विभाग की टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब पांचवां आदमखोर भेड़िया पकड़ा गया. 

ADVERTISEMENT

Bahraich Bhediya
Bahraich Bhediya
social share
google news

Bahraich Bhediya : बहराइच के महसी तहसील में चल रहे 'ऑपरेशन भेड़िया' के तहत वन विभाग की टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब पांचवां आदमखोर भेड़िया पकड़ा गया. मंगलवार सुबह 6-7 बजे के आसपास ये आदमखोर भेड़िया हरबंसपुर गांव के नजदीक पकड़ा गया. इस पकड़े गए भेड़िये से पहले चार और भेड़िए पकड़े जा चुके हैं, लेकिन एक लंगड़ा भेड़िया अभी भी वन विभाग की पकड़ से बाहर है. अब इस अभियान का आखिरी लक्ष्य छठा और लंगड़ा भेड़िया पकड़ना है, जो अभी भी फरार है.