अयोध्या में 22 साल की युवती के बाद अब दलित चौकीदार की हत्या, बेचई को पीट-पीटकर किसने मार डाला?
Ayodhya Dalit Crime News: अयोध्या में दलित समुदाय से आने वाले एक शख्स से जुड़ा हिंसा का एक मामला सामने आया है. 22 साल की दलित युवती की हत्या के बाद अब जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में एक दलित चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई.
ADVERTISEMENT

चौकीदार बेचई के परिजनों (दाएं) के साथ समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव राजा मानसिंह.
Ayodhya Dalit Kand: अयोध्या में दलित समुदाय से आने वाले एक शख्स से जुड़ा हिंसा का एक मामला सामने आया है. 22 साल की दलित युवती की हत्या के बाद अब जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में एक दलित चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई. 60 वर्षीय ध्रुव कुमार उर्फ बेचई को रविवार और सोमवार की दरमियानी रात कुछ अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड और लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला.