लेटेस्ट न्यूज़

बेटा असद एनकाउंटर में ढेर, खुद अतीक पर 100 केस दर्ज, जानिए माफिया के परिवार का आपराधिक इतिहास

कहते हैं जब पाप का घड़ा भर जाता है तो किसी न किसी दिन वह टूटता ही है. कुछ ऐसा ही माफिया अतीक अहमद के…

ADVERTISEMENT

WhatsApp Image 2023-04-13 at 11.35.03 AM (1)
WhatsApp Image 2023-04-13 at 11.35.03 AM (1)
social share
google news

कहते हैं जब पाप का घड़ा भर जाता है तो किसी न किसी दिन वह टूटता ही है. कुछ ऐसा ही माफिया अतीक अहमद के साथ हुआ है. उमेश पाल शूटआउट में उमेश पाल समेत यूपी पुलिस के 2 जवानों की हत्या के आरोप में अतीक, अतीक की पत्नी शाइस्ता, अतीक का भाई अशरफ, अतीक की बहन-बहनोई और बेटे असद के खिलाफ केस दर्ज किया गया. अतीक का पूरा परिवार ही उमेश पाल शूटआउट में फंस गया. मगर शायद अतीक को भी ये उम्मीद न रही होगी कि उमेश पाल शूटआउट उसकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख देगा. बता दें कि कल यानी 13 अप्रैल को यूपीएसटीएफ ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. बेटे की मौत से अतीक टूट गया.