लेटेस्ट न्यूज़

फतेहपुर सीकरी से BJP सांसद और इंस्पेक्टर के बीच हुई जमकर बहस, सामने आया वीडियो

Uttar Pradesh News: आगरा में फतेहपुर सीकरी से बीजेपी सांसद राजकुमार चाहर और सिकंदरा थाने में तैनात इंस्पेक्टर उत्तमचंद पटेल आमने सामने आ गये. विवाद…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: आगरा में फतेहपुर सीकरी से बीजेपी सांसद राजकुमार चाहर और सिकंदरा थाने में तैनात इंस्पेक्टर उत्तमचंद पटेल आमने सामने आ गये. विवाद सांसद की गाड़ी को लेकर शुरू हुआ था. पहले तूतू मैं-मैं हुई और फिर इंस्पेक्टर ने हाथ जोकर सांसद को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी. इंस्पेक्टर ने सांसद पर बदतमीजी का आरोप लगाया है.

बता दें कि फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद और भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर की गाड़ी को लेकर विवाद खड़ा हुआ. विवाद अचानक तेज आवाज के बीच तू-तू मैं-मैं में बदल गया. इस वीडियो में जहां बीजेपी सांसद पुलिस इंस्पेक्टर को पीछे हटने को लेकर कहते नजर आ रहे हैं वहीं, इंस्पेक्टर सांसद पर झल्लाते हुए कहता है कि आप जैसे लोग हमसे बदतमीजी करें क्या इसीलिए हम यहां खड़े हैं. दोनों के बीच झगड़ते हुए 50 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सिकंदरा थाने में तैनात इंस्पेक्टर उत्तमचंद पटेल ने पहले हाथ जोड़कर सांसद राजकुमार चाहर के सामने अपनी बात रखी. वहीं ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को ट्वीट कर समाजवादी पार्टी ने भी भाजपा पर तंज कसा है. वहीं इस बहस पर भाजपा सांसद और इंस्पेक्टर दोनों ही कुछ कहने से बच रहे हैं.