लेटेस्ट न्यूज़

महिलाओं के लिए नजीर बनीं अंजनी, अपने दम पर बनवाए 200 से ज्यादा टॉयलेट्स, जानें उनकी कहानी

कौन कहता है आसमां में सुराग नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों! इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है उत्तर प्रदेश…

ADVERTISEMENT

महिलाओं के लिए नजीर बनीं अंजनी, अपने दम पर बनवाए 200 से ज्यादा टॉयलेट्स, जानें उनकी कहानी
महिलाओं के लिए नजीर बनीं अंजनी, अपने दम पर बनवाए 200 से ज्यादा टॉयलेट्स, जानें उनकी कहानी
social share
Google CTA

कौन कहता है आसमां में सुराग नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों! इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले की रहने वालीं महिला अंजनी मल्लाह ने. नारी सशक्तिकरण का पर्याय बन चुकीं अंजनी ने अपनी कोशिश के चलते अब तक 200 से ज्यादा शौचालय संत कबीर नगर और बस्ती जिले में बनवाएं हैं. निश्चित रूप से उनकी इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को काफी लाभ मिला है. आपको बता दें कि अंजनी ने ये सभी शौचालय स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाएं हैं. अपने इसी प्रयास के चलते अंजनी साल 2017 में संतकबीर नगर जिले की ब्रांड एम्बेस्डर बनाई गई थीं. इस बीच यूपी तक ने अंजनी से खास बातचीत की है. इस दौरान अंजनी ने अपने जीवन से जुड़े कई प्रसंग हमारे साथ साझा किए. आइए खबर में आगे विस्तार से जानते हैं अंजनी ने हमें क्या-क्या बताया.