युवक ने की सांड की सवारी, बीच सड़क पर घोड़े की तरह दौड़ाया तो अखिलेश यादव ने दी ये नसीहत
Uttar Pradesh News: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियोज वायरल होते हैं. चंद लाइक्स और व्यूज पाने के चक्कर में लोग अपनी जान…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियोज वायरल होते हैं. चंद लाइक्स और व्यूज पाने के चक्कर में लोग अपनी जान से भी खिलवाड़ करते हुए नजर आ जाते हैं. कुछ लोग तो बहादुरी दिखाते हैं लेकिन कुछ जान-बूझकर खतरा मोल लेते हैं, ताकि अपनी बहादुरी दिखा सकें. हाल ही में इसी तरह का एक वीडियो खूब चर्चा में है. वायरल वीडियो में एक युवक सड़क पर घोड़े की सवारी नहीं बल्कि सांड की (Viral video of man riding bull) सवारी करते हुए देखा जा सकता है. अब इस वीडियो को ट्वीट करके अखिलेश यादव ने बड़ी बात कही है.