लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव के गठबंधन को लगा झटका, महान दल ने किया किनारा, राजभर भी हैं निराश

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव, लोकसभा उप चुनाव और विधान परिषद में टिकट को लेकर पार्टी में कहीं न कहीं असंतोष का सामना कर रहे…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव, लोकसभा उप चुनाव और विधान परिषद में टिकट को लेकर पार्टी में कहीं न कहीं असंतोष का सामना कर रहे अखिलेश यादव के तमाम समीकरणों के बावजूद गठबंधन में भारी असंतोष के बादल छाने लगे हैं. पहले से बेटे को विधान परिषद का टिकट नहीं देने से नाराज बैठे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर के बाद महान दल के मुखिया केशव देव मौर्य ने गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया है.