क्या बच जाएगी अफजाल अंसारी की सांसदी? सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को भेजा नोटिस
Uttar Pradesh News : बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई और गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) के गैंगस्टर मामले में मिली सजा पर…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई और गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) के गैंगस्टर मामले में मिली सजा पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने बसपा नेता अफजाल अंसारी की याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है. अफजाल अंसारी के गैंगस्टर एक्ट वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. अब इस मामले में अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी. हालांकि इस मामले पहले ही अफजाल अंसारी को दोषी ठहराया गया है, जिसपर उन्होंने अदालत से रोक की मांग की है.