अयोध्या पहुंचकर सीएम योगी ने रामलला के चरणों में झुकाया शीश और फिर कही ये बात
अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर CM योगी आदित्यनाथ ने विशेष पूजा की. प्रधानमंत्री मोदी के योगदान और 500 साल के संघर्ष को किया याद.
ADVERTISEMENT

अयोध्या में श्रीरामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम के चरणों में शीश झुकाया और विधिवत पूजा-अर्चना की. इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया. इसके साथ ही साधु-संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.
