UPTak Baithak Logo

मुख्तार की मौत के बाद बांदा जेल अधीक्षक को 14 सेकेंड तक मिलीं धमकियां, इस जगह से आई थी कॉल

बांदा जेल में बंद रहे गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत के चंद घंटों बाद जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी मामले में अब नया अपडेट सामने आया है...

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Mukhtar Ansari News: बांदा जेल में बंद रहे गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत के चंद घंटों बाद जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी मामले में अब नया अपडेट सामने आया है. आपको बता दें कि इस मामले में अब जेल अधीक्षक की सुरक्षा बढ़ाई गई है. साथ ही उनके आवास में गार्ड भी तैनात किए गए हैं. एसपी बांदा ने उन्हें एक कॉन्स्टेबल 24 घंटे साथ रहने के लिए दिया है. आपको यह भी बता दें कि फोन कॉल से धमकी देने के बाद नंबर का पता पुलिस ने लगाया है, जो देहरादून उत्तराखंड का बताया गया है. अब इस जांच पड़ताल के लिए पुलिस के साथ STF को भी लगाया गया है. साथ-साथ इस नंबर की मुख्तार से कनेक्शन की जांच भी की जा रही है.