नागेश्वर से लव मैरिज के बाद गांव के जितेंद्र के लिए मचला नेहा का दिल फिर इस औरत ने कांड कर दिया
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव को घटनास्थल से 25 किलोमीटर दूर फेंका गया. देखें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

Mahrarajganj News
UP Crime News: महराजगंज जिले के राजाबारी गांव में एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है. यहां नेहा नाम की एक युवती ने अपने प्रेमी जितेंद्र के साथ मिलकर पति नागेश्वर रौनियार (26) की निर्मम हत्या कर दी. 26 वर्षीय नागेश्वर ने छह साल पहले नेपाल की नेहा (22) से प्रेम विवाह किया था और दोनों का एक बेटा भी था. लेकिन एक साल पहले जब नागेश्वर किसी मामले में जेल गया, तो उसकी अनुपस्थिति में नेहा के संबंध उसके ही जानने वाले जितेंद्र से बन गए. जेल से लौटने पर नागेश्वर ने कई बार अपनी पत्नी को वापस लाने की कोशिश की, लेकिन आए दिन के झगड़ों से परेशान होकर नेहा और जितेंद्र ने उसे रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा.