फैजाबाद का अब्दुल 2 हैंड ग्रेनेड लेकर अयोध्या राम मंदिर में तबाही मचाने आ रहा था, दबोचा तो कट्टरपंथी कहानी सामने आई
UP News: गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड और फरीदाबाद स्पेशल टास्क फोर्स ने फरीदाबाद से अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है.19 साल का अब्दुल फैजाबाद का ही रहने वाला है. ये अयोध्या राम मंदिर पर हमला करने वाला था. इसके लिए इसके पास हैंड ग्रेनेड भी थे.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के निशाने पर अयोध्या राम मंदिर है. आईएसआई राम मंदिर में आतंकी हमले की योजना पर काम कर रहा है. दरअसल गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड और फरीदाबाद स्पेशल टास्क फोर्स ने फरीदाबाद से अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है.19 साल का अब्दुल फैजाबाद का ही रहने वाला है. अब्दुल राम मंदिर में हमला करने की योजना बना रहा था. एजेंसियों ने उसके पास से 2 हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए हैं. दोनों हैंड ग्रेनेड को सुरक्षा एजेंसियों ने फौरन निष्क्रिय कर दिया है.