लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा को हटाने के इच्छुक दल ‘बड़े दिल’ के साथ सपा की मदद करें: अखिलेश

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समान विचारधारा वाले दलों से आह्वान करते हुए सोमवार को कहा कि जो दल आगामी लोकसभा चुनाव में…

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव का ये प्लान अगर काम कर गया तो बीजेपी के साथ हो जाएगा बड़ा खेल!
अखिलेश यादव का ये प्लान अगर काम कर गया तो बीजेपी के साथ हो जाएगा बड़ा खेल!
social share
Google CTA

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समान विचारधारा वाले दलों से आह्वान करते हुए सोमवार को कहा कि जो दल आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराना चाहते हैं वे बड़े दिल के साथ सपा का सहयोग करें.

यादव ने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के खिलाफ थी और उसने उसके विरुद्ध वोट भी किया था, मगर भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर परिणाम अपने पक्ष में करा लिया जिससे जनता में बहुत नाराजगी है.

यही जनता भाजपा को केंद्र की सत्ता से बाहर करेगी.

उन्होंने आह्वान करते हुए कहा,

“जनता लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को हटाने को तैयार है. जो दल भाजपा को हटाना और हराना चाहते हैं, वे बड़े दिल के साथ समाजवादी पार्टी के साथ आएं. सपा ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई में समय-समय पर सभी दलों का साथ लिया है और उनको सम्मान दिया है.”

यादव ने कहा कि आगामी 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक होनी है जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की रूपरेखा तय होगी. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा मजबूती से भाजपा का मुकाबला कर रही है.

सपा जमीन पर अपने कार्यकर्ताओं को तैयार कर संगठन को लगातार मजबूत करने में जुटी है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है.