सूर्य का मीन राशि में गोचर लाएगा बड़ा बदलाव, 15 मार्च से बदल सकता है इन 3 राशियों का भाग्य!
15 मार्च 2026 को सूर्य ने मीन राशि में प्रवेश किया है. ज्योतिष के अनुसार इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन वृषभ, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण और अवसरों से भरा हो सकता है.
ADVERTISEMENT

1/7
15 मार्च 2026 यानि आज दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर सूर्य देव ने मीन राशि में प्रवेश किया है. ज्योतिष के अनुसार सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में जाना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. सूर्य को आत्मा, ऊर्जा, शक्ति और नेतृत्व का कारक माना जाता है, वहीं मीन राशि संवेदनशीलता, आध्यात्मिकता, कल्पनाशीलता और भावनात्मक गहराई का प्रतिनिधित्व करती है. इसलिए यह गोचर कई लोगों के जीवन में नए बदलाव और संभावनाएं लेकर आ सकता है.

2/7
सूर्य के इस परिवर्तन का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. खास तौर पर वृषभ, तुला और मकर राशि के जातकों के जीवन में इस दौरान नए अवसर और कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

3/7
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर प्रगति और लाभ के संकेत दे सकता है. इस दौरान आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है और नए लोगों से परिचय होने की संभावना है. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है और काफी समय से चल रहे किसी काम या प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के संकेत हैं.

4/7
इस अवधि में वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. किसी नए मौके से लाभ मिलने या आय के नए रास्ते खुलने के योग बन सकते हैं. मित्रों और सहयोगियों का सहयोग मिलने से भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है. हालांकि किसी भी बड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचना बेहतर रहेगा.

5/7
तुला राशि के लोगों के लिए यह गोचर कामकाज और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में बदलाव ला सकता है. ऑफिस या कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल सकता है. यदि आप किसी नई योजना या प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो धीरे-धीरे उसके अच्छे नतीजे सामने आ सकते हैं.

6/7
तुला राशि के जातकों को इस समय अपनी सेहत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. नियमित दिनचर्या और संतुलित जीवनशैली अपनाना फायदेमंद रहेगा. परिवार और सहकर्मियों का सहयोग मिलने से मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिल सकती है.

7/7
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का मीन राशि में प्रवेश बातचीत, योजनाओं और छोटी यात्राओं के लिहाज से अनुकूल समय ला सकता है. इस दौरान आप अपने विचारों और योजनाओं को बेहतर तरीके से दूसरों तक पहुंचा पाएंगे. शिक्षा, लेखन, मीडिया या संचार से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास तौर पर लाभकारी साबित हो सकता है. साथ ही भाई-बहनों और करीबी लोगों के साथ संबंध मजबूत होने के भी संकेत हैं. सकारात्मक सोच और धैर्य के साथ आगे बढ़ना इस समय आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
