UPTak Baithak Logo

Shani Ketu 2026: शनि-केतु की खास चाल से खुल सकता है इन 4 राशियों का भाग्य! धन, नौकरी और कारोबार में मिलेगा फायदा

शनि और केतु के बीच बना षडाष्टक योग 25 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यह विशेष ग्रह योग कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम ला सकता है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/8

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब दो ग्रह एक-दूसरे से छठे और आठवें भाव में स्थित होते हैं, तब षडाष्टक योग का निर्माण होता है. वर्तमान समय में शनि और केतु के बीच ऐसा ही विशेष योग बना हुआ है, जो 25 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहने वाला है.
 

2

2/8

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि शनि-केतु का यह षडाष्टक योग कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है. विशेष रूप से चार राशियों को करियर, आर्थिक मामलों और निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
 

3

3/8

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय लंबे समय से अटके कार्यों को पूरा कराने वाला साबित हो सकता है. संपत्ति, वाहन, निवेश या अन्य रुके हुए कामों में गति आने के संकेत हैं. साथ ही आत्मविश्वास और साहस बढ़ने से बड़े निर्णय लेने में आसानी होगी.
 

4

4/8

मेष राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से भी यह समय लाभकारी माना जा रहा है. यदि किसी का पैसा लंबे समय से अटका हुआ है, तो उसके वापस मिलने की संभावना बन सकती है, जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत होगी.
 

5

5/8

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह योग चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को अपने पक्ष में बदलने वाला साबित हो सकता है. कोर्ट-कचहरी, कानूनी विवाद या सरकारी मामलों में राहत मिलने की उम्मीद है. साथ ही नौकरी या कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना भी दिखाई दे रही है.
 

6

6/8

तुला राशि वालों को मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है. जो लोग नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें बेहतर सैलरी पैकेज या नई नौकरी का अवसर मिल सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आय में वृद्धि के संकेत हैं, हालांकि खर्चों में भी बढ़ोतरी संभव है.
 

7

7/8

धनु राशि के जातकों के लिए शनि-केतु का यह योग व्यापार और कारोबार में प्रगति के संकेत दे रहा है. बिजनेस में नई डील मिलने, विस्तार करने और साझेदारी से लाभ कमाने के अवसर बन सकते हैं.
 

8

8/8

पारिवारिक जीवन की बात करें तो धनु राशि वालों के घर-परिवार में चल रही समस्याएं धीरे-धीरे कम हो सकती हैं. जीवनसाथी के सहयोग से भविष्य के लिए कोई महत्वपूर्ण निवेश या नई योजना पर काम शुरू होने की संभावना भी बन रही है.