शनि का महागोचर: 30 साल बाद रेवती नक्षत्र में शनि देव की एंट्री, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
30 साल बाद 17 मई को शनि देव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.बुध के स्वामित्व वाले इस नक्षत्र में शनि का गोचर मिथुन, कन्या और मकर राशि के जातकों के लिए करियर और बिजनेस में तरक्की के द्वार खोलेगा.
ADVERTISEMENT

1/8
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्याय के देवता शनि देव करीब तीन दशकों के बाद 17 मई को रेवती नक्षत्र में कदम रखने जा रहे हैं.शनि का यह गोचर करियर और व्यापार के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

2/8
रेवती नक्षत्र के स्वामी 'बुध' ग्रह हैं. ज्योतिष में शनि और बुध के बीच गहरी मित्रता का भाव है. जब कर्मफल दाता शनि अपने मित्र बुध के नक्षत्र में आते हैं तो जातकों को उनकी मेहनत का सटीक और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होता है.

3/8
शनि जहां अनुशासन और न्याय के प्रतीक हैं. वहीं बुध बुद्धि और व्यापार के कारक हैं. शनि का रेवती में आना उन लोगों के लिए वरदान साबित होगा जो अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और सही रणनीति के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

4/8
वैदिक ज्योतिष का 27वां और अंतिम नक्षत्र 'रेवती' मीन राशि के अंतिम भाग में स्थित है. इसे आध्यात्मिक गहराई और जीवन की पूर्णता का सूचक माना जाता है. इसके देवता पूषण हैं जिन्हें मार्गदर्शक और रक्षक के रूप में पूजा जाता है.

5/8
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय स्वर्ण काल जैसा हो सकता है. मीडिया, आईटी, मार्केटिंग और लेखन से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. लंबे समय से अटके हुए काम अब गति पकड़ेंगे और नए व्यापारिक संपर्क स्थापित होंगे.

6/8
कन्या राशि वालों के लिए शनि का यह बदलाव खुशियां लेकर आएगा. ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और पदोन्नति के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय बेहद अनुकूल है, बस मेहनत जारी रखें.

7/8
मकर राशि के जातकों को सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्रों से बड़ा लाभ मिल सकता है. व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। हालांकि काम का बोझ बढ़ सकता है.लेकिन दूर स्थान की यात्राएं आपके लिए आर्थिक लाभ के नए द्वार खोलेंगी.

8/8
शनि देव हमेशा कर्मों के आधार पर फल देते हैं. इस गोचर का लाभ उठाने के लिए आलस्य का त्याग करें और अपने लक्ष्यों के प्रति अनुशासित रहें. जिन राशियों के लिए यह समय शुभ है उन्हें निवेश और करियर के बड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए.
