लेटेस्ट न्यूज़

18 मार्च को सूर्य देव करेंगे शनि के नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत

18 मार्च 2026 को सूर्य देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. शनि के स्वामित्व वाले इस नक्षत्र में सूर्य का गोचर मिथुन, वृश्चिक और वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. इस ज्योतिषीय बदलाव से करियर में तरक्की, व्यापार में लाभ और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता के योग बन रहे हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/6

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 18 मार्च को ग्रहों के राजा सूर्य देव अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं. इस दिन सूर्य 'उत्तराभाद्रपद' नक्षत्र में प्रवेश करेंगे जिसके स्वामी न्याय के देवता शनि देव हैं. सूर्य और शनि के इस विशेष संयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. लेकिन 3 भाग्यशाली राशियों के लिए यह समय सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है.
 

2

2/6

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन वरदान जैसा है. आपकी पिछली कड़ी मेहनत अब रंग लाने वाली है.कार्यस्थल पर न केवल आपके काम की सराहना होगी बल्कि आपको नई और बड़ी जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती हैं. पदोन्नति के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा.
 

3

3/6

जो जातक बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) या विदेश से जुड़ी संस्थाओं में काम करना चाहते हैं उनके लिए रास्ते खुल सकते हैं. पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी और विशेषकर पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. प्रेम संबंधों में चल रही खटास दूर होगी और रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी.
 

4

4/6

वृश्चिक राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय अत्यंत अनुकूल है. अगर आप उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहर या विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. गुरुओं और बड़ों का मार्गदर्शन आपको सफलता के शिखर पर ले जाएगा. समाज में आपका कद बढ़ेगा और आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी.
 

5

5/6

वृषभ राशि के व्यापारियों के लिए सूर्य का गोचर लाभ की नई इबारत लिखेगा. लंबे समय से अटकी हुई व्यावसायिक योजनाएं अब गति पकड़ेंगी जिससे आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा. कार्यस्थल पर आपकी कार्यकुशलता की चर्चा होगी और अटके हुए सरकारी काम भी पूरे होने की संभावना है.
 

6

6/6

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. किसी बड़े भाई-बहन या परिचित की मदद से आपको मनचाहा रोजगार मिल सकता है. घर का वातावरण सुखद रहेगा और परिजनों के साथ बेहतर तालमेल बनेगा. आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं.
 

follow whatsapp