बुध-मंगल की युति 2026: मीन राशि में बनेगा ग्रहों का अद्भुत संयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!
अप्रैल 2026 में मीन राशि में बुध और मंगल की युति होने जा रही है. 2 अप्रैल को मंगल और 11 अप्रैल को बुध के प्रवेश से बनने वाला यह संयोग वृष, मिथुन और धनु राशि के लिए बेहद फलदायी रहेगा. करियर में तरक्की, व्यापार में विस्तार और धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं.
ADVERTISEMENT

1/7
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की युति जीवन में बड़े बदलाव लेकर आती है. अप्रैल 2026 में मीन राशि में एक खास हलचल होने वाली है. 2 अप्रैल को मंगल और 11 अप्रैल को बुध का मीन राशि में प्रवेश होगा जिससे इन दोनों ग्रहों की 'शक्तिशाली युति' बनेगी. यह संयोग कुछ राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला है.

2/7
ज्योतिष में मंगल साहस और पराक्रम का कारक है जबकि बुध बुद्धि और व्यापार का स्वामी है. जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं तो व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता और कार्य करने की ऊर्जा चरम पर होती है. यह समय नई योजनाएं बनाने और करियर में बड़े बदलाव के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है.

3/7
वृष राशि के जातकों के लिए यह युति धन लाभ के नए मार्ग खोलेगी. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी और आय के पुराने स्रोतों के साथ-साथ नए माध्यम भी बनेंगे.

4/7
इस दौरान आपको ऑफिस में नई और बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं. हालांकि, ग्रह गोचर अनुकूल है, फिर भी किसी भी बड़े निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह लेना या गहराई से सोच-विचार करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

5/7
मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध देव हैं. इसलिए इस युति का सबसे गहरा प्रभाव आप पर पड़ेगा. कार्यक्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के नए अवसर मिलेंगे. साझेदारी में काम करने वालों के लिए यह समय जबरदस्त मुनाफे का संकेत दे रहा है.

6/7
पारिवारिक जीवन में आपको पिता का भरपूर साथ और मार्गदर्शन मिलेगा.बस एक बात का खास ख्याल रखें.मंगल के प्रभाव से स्वभाव में उग्रता आ सकती है. इसलिए जल्दबाजी या गुस्से में आकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें.

7/7
धनु राशि वालों के लिए यह संयोग तरक्की के नए आयाम स्थापित करेगा. आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है.अगर आप नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है. बस वाहन चलाते समय सावधानी बरतना न भूलें.
