लेटेस्ट न्यूज़

मंगल का रेवती नक्षत्र में प्रवेश: 24 अप्रैल से इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, करियर-व्यापार में होगा बंपर लाभ

साहस के कारक मंगल 24 अप्रैल को रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं. 11 मई तक मंगल की यह स्थिति विशेष रूप से मिथुन और वृश्चिक जैसी राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी. इस गोचर से आय में अचानक वृद्धि, करियर में प्रमोशन और व्यापारिक सफलता के योग बन रहे हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

साहस और ऊर्जा के प्रतीक मंगल ग्रह 24 अप्रैल को रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं. 11 मई तक मंगल इसी नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, रेवती के स्वामी बुध हैं, जिसके प्रभाव से मंगल का यह गोचर बेहद प्रभावशाली होगा.
 

2

2/7

मंगल का रेवती नक्षत्र में आना करियर और व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ माना जा रहा है. इस दौरान तीन विशेष राशियों को अप्रत्याशित सफलता मिलने के संकेत हैं.
 

3

3/7

मंगल के इस गोचर से आय के नए स्रोत बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों का इन्क्रीमेंट होगा और व्यापारियों को पार्टनरशिप में मुनाफे का योग बनेगा. साथ ही जोखिम भरे निवेश में लाभ की संभावना है.
 

4

4/7

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय स्वर्णिम है.विशेषकर मीडिया, विज्ञापन और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को करियर में उन्नति मिलेगी. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी.
 

5

5/7

सेहत के लिहाज से भी मिथुन राशि के लिए यह गोचर सुखद है.पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा और आप स्वस्थ जीवनशैली और अच्छे खान-पान के प्रति जागरूक होंगे.
 

6

6/7

वृश्चिक राशि वालों के लिए समाज में पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. साथ ही सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी.
 

7

7/7

इस गोचर के दौरान वृश्चिक जातकों के लिए लंबी यात्राएं बेहद फलदायी साबित होंगी. सरकारी क्षेत्र से जुड़ी कोई शुभ खबर या बड़ा अवसर आपको मिल सकता है.
 

follow whatsapp