लेटेस्ट न्यूज़

जिस लड़की से रेप के आरोप में जेल गया, बाहर आकर फिर उसे उठा ले गया! भदोही में आशीष सरोज ने किया कांड

Bhadohi Crime News: भदोही में एक किशोरी का अपहरण कर उससे दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक ने फिर पीड़िता को कथित तौर पर अगवा कर लिया.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
AI Generated Image

1/5

भदोही में एक सनसनीखेज घटना ने फिर से सुर्खियां बटोरीं, जब एक किशोरी के साथ पहले अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी युवक आशीष सरोज ने उसे दोबारा अगवा कर लिया. पुलिस ने गुरुवार को इस मामले की जानकारी साझा की. 
 

AI Generated Image

2/5

भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने खुलासा किया कि किशोरी की मां की शिकायत के आधार पर आशीष सरोज (23), उसके पिता फागू राम सरोज, मां जय देवी और ताउ राम प्रसाद के खिलाफ बुधवार को कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. 
 

AI Generated Image

3/5

उनके अनुसार, यह घटना मूल रूप से 5 अप्रैल 2024 को शुरू हुई थी, जब आशीष ने कथित तौर पर शहर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी का अपहरण किया और तीन महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में किशोरी को बरामद कर लिया गया और कानूनी प्रक्रिया के तहत आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. 
 

AI Generated Image

4/5

मांगलिक ने आगे बताया कि इस मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) मधु डोगरा की अदालत में चल रही है, जहां आज किशोरी के पिता का बयान दर्ज होना था. पिछले महीने आशीष को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई थी. इसके बाद, 22 मार्च 2025 को उसने फिर से किशोरी का अपहरण कर लिया. 
 

AI Generated Image

5/5

किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि आशीष के माता-पिता और ताउ को इस अपहरण की पूरी जानकारी थी. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस टीमें सक्रिय हैं और किशोरी की तलाश में हर संभव कोशिश की जा रही है.