लेटेस्ट न्यूज़

कौशांबी में क्लिनिक पर आई लड़की को डॉक्टर करन पटेल ने दी नशीली दवा फिर की ये गंदी हरकत

कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र में युवती ने डॉक्टर करन पटेल पर नशीली दवा देकर अश्लील फोटो खींचने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/8

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में एक युवती ने स्थानीय क्लीनिक के डॉक्टर पर इलाज के दौरान नशीली दवा देकर अश्लील फोटो खींचने और ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है.
 

2

2/8

पीड़िता के अनुसार, उसे बीपी की समस्या थी, जिसके इलाज के लिए वह घर के सामने स्थित भारत क्लीनिक गई थी. यहां डॉक्टर करन पटेल ने इलाज के दौरान उसे नशीली दवा दे दी.
 

3

3/8

युवती का आरोप है कि नशे की हालत में बेहोश होने पर डॉक्टर ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं और बाद में उन्हीं तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल करने लग. 
 

4

4/8

आरोपी डॉक्टर युवती पर फोन पर बात करने और मिलने का दबाव बनाता था और मना करने पर अश्लील फोटो की रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था.
 

5

5/8

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी. यही नहीं दो दिन पहले गांव के एक छोटे बच्चे के हाथ से वही नशीली दवा भेजकर पूरे परिवार को खिलाने की साजिश रची. 
 

6

6/8

किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई.  इसके बाद उसका भाई आरोपी से मिलने पहुंचा तो डॉक्टर गाली-गलौज, धमकी और फोटो वायरल करने की बात कहते हुए मौके से फरार हो गया. 
 

7

7/8

पीड़िता और उसके परिवार ने आरोपी से जान का खतरा बताते हुए पिपरी थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने करन पटेल के खिलाफ BNS की धाराओं  के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.
 

8

8/8

मामले में सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.