लेटेस्ट न्यूज़

Budh Nakshatra Parivartan 2026: शुक्र के नक्षत्र में आएंगे बुद्धि के देव, इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत

7 मई 2026 को बुध का भरणी नक्षत्र में प्रवेश मिथुन, कन्या और धनु राशि वालों के लिए धन और तरक्की के नए रास्ते खोलेगा. शुक्र के नक्षत्र में बुध का यह गोचर व्यापार और करियर में ऊंचाइयां लेकर आएगा. जानें अपनी राशि पर प्रभाव और बुध देव को प्रसन्न करने के खास उपाय.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध 7 मई को भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं, जिनका बुध के साथ गहरा मित्रता का संबंध है.
 

2

2/7

जब व्यापार के कारक बुध और ऐश्वर्य के कारक शुक्र का मेल होता है तो जातकों को बुद्धि के साथ-साथ भौतिक सुख-सुविधाओं का भी लाभ मिलता है. यह समय करियर और आर्थिक उन्नति के लिए सुनहरा साबित हो सकता है.
 

3

3/7

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर बेहतरीन अवसर लेकर आएगा. आपकी संवाद शैली और तेज दिमाग आपको कार्यक्षेत्र में आगे रखेगा. व्यापार में नई डील्स फाइनल हो सकती हैं और पुराने निवेश से अच्छे रिटर्न की उम्मीद है.
 

4

4/7

कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी.नौकरीपेशा लोगों की मेहनत की सराहना होगी और आय में वृद्धि के योग बनेंगे. भविष्य के लिए किया गया निवेश इस दौरान विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है.
 

5

5/7

धनु राशि के लिए यह समय आर्थिक स्थिरता और सुख-सुविधाओं में वृद्धि का है. व्यापार विस्तार के नए मौके मिलेंगे और अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. पार्टनरशिप में किए गए कार्यों से उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे.
 

6

6/7

इन राशियों को रहना होगा सतर्क: मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि के लिए यह गोचर कुछ चुनौतियां पेश कर सकता है. इन जातकों को अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए और कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में निर्णय लेने से परहेज करना चाहिए.
 

7

7/7

बुध के शुभ प्रभावों को बढ़ाने के लिए बुधवार का व्रत रखें और भगवान गणेश की आराधना करें. इसके अलावा हरे रंग की वस्तुओं का दान, हरे कपड़ों का उपयोग और बुध मंत्रों का जाप करना विशेष फलदायी रहता है.
 

follow whatsapp