लेटेस्ट न्यूज़

IPL आक्शन में यूपी के इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए बहा पानी की तरह पैसा, लगी इतने करोड़ की बोली

IPL Auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए आज दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है. इस मिनी ऑक्शन में 332 खिलाड़ियों…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

IPL Auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए आज दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है. इस मिनी ऑक्शन में 332 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है, जिसमें 216 भारतीय और 116 विदेशी प्लेयर्स हैं. इस ऑक्शन में एक तरफ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय खिलाड़ियों पर भी अच्छी खासी बोली लग रही है. वहीं यूपी के एक खिलाड़ी को खरीदने के लिए इस ऑक्शन में टीमों ने पानी की तरह पैसा बहाया है.

समीर पर लगी करो़डों की बोली

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की नीलामी में समीर रिज़वी (Sameer Rizvi) को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 करोड़ 40 लाख की बोली लगाकर खरीदा है. ता दें कि समीर रिज़वी बल्लेबज हैं, जो उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं. समीर रिज़वी पहली बार IPL का हिस्सा बनने वाले हैं. IPL-2024 में समीर रिज़वी को सीएसके ने 8.4 करोड़ में खरीदा है.

इस साल खेला था पहला मैच

समीर रिजवी ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की घरेलू टी20 लीग के पहले सीजन में अपनी प्रतिभा से सभी को चौंकाया भी था, जिसमें उन्होंने कानपुर सुपरस्टार टीम की तरफ से खेलते हुए गोरखपुर लायंस के खिलाफ 49 गेंदों में 104 रनों की तेज पारी खेली थी.समीर रिजवी ने जब घरेलू क्रिकेट में यूपी की टीम से पहला मैच खेला था तो उस समय उन्हें डेब्यू मैच की कैप रिंकू सिंह ने सौंपी थी. वी भारत की अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं.

एक घंटे में टूटा रिकॉर्ड

वहीं पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा है. इस तरह पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बने. मगर उनका यह रिकॉर्ड भी घंट भर में टूट गया. यह रिकॉर्ड तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने तोड़ा है. उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा.