लेटेस्ट न्यूज़

कोटा पुलिस ने एल्विश यादव को पकड़ा फिर नोएडा पुलिस से हुई ये बात और छोड़ दिया, पूरी कहानी

Elvish Yadav: विवादों में घिरे बिग बॉस ओटीटी के विजेता और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav News) को लेकर शनिवार को एक बड़ी खबर…

ADVERTISEMENT

UpTak
UpTak
social share
Google CTA

Elvish Yadav: विवादों में घिरे बिग बॉस ओटीटी के विजेता और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav News) को लेकर शनिवार को एक बड़ी खबर सामने आई. एल्विश यादव को शनिवार को राजस्थान के कोटा में पुलिस ने पकड़ लिया. हालांकि, पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. बता दें कि एल्विश पर नोएडा में गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टी आयोजित करने और उसमें सांप के जहर के कथित इस्तेमाल करने के आरोप हैं.

पुलिस ने एल्विश यादव को पकड़ा

राजस्थान के सुकेत थाने के SHO ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि, ‘राजस्थान चुनाव के मद्देनजर हो रही चेकिंग के दौरान एल्विश यादव को कोटा जिले में पकड़ा गया. नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने उनकी कार रुकवाई. पूछताछ करने पर कार में एल्विश यादव के होने की जानकारी सामने आई. एल्विश को कोटा पुलिस ने पकड़ा और इसकी सूचना नोएडा पुलिस को दी. नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के मुकदमे में वांटेड होने से इंकार किया, तब कोटा पुलिस ने उन्हें जाने दिया.’

 एल्विस पर लगे हैं ये आरोप

बता दें कि यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों विवादों को लेकर चर्चाओं में हैं. दरअसल नोएडा पुलिस ने सांपों के जहर की सप्लाई करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, गैंग में शामिल लोगों ने बताया है कि वह एल्विश यादव की रेव पार्टियों में भी सांपों के जहर की सप्लाई किय करते थे. इसी के साथ आरोप है कि एल्विश यादव की रेव पार्टियों में विदेशी लड़कियां भी बुलाई जाती थी. बता दें कि पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.अब पुलिस एल्विश यादव की तलाश कर रही है.