लेटेस्ट न्यूज़

100 days of Yogi 2.0: ‘विश्वास, विकास एवं सेवा के 100 दिन’, CM योगी आदित्यनाथ का लेख

संस्कृति और संस्कारों से सम्पन्न पुण्य सनातन भूमि उत्तर प्रदेश की सेवा यात्रा के द्वितीय चरण के प्रथम 100 दिन आज पूर्ण हो रहे हैं.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

संस्कृति और संस्कारों से सम्पन्न पुण्य सनातन भूमि उत्तर प्रदेश की सेवा यात्रा के द्वितीय चरण के प्रथम 100 दिन आज पूर्ण हो रहे हैं. 25 करोड़ प्रदेश वासियों ने ‘संकल्प से सिद्धि’ के हेतु मेरे प्रयासों और कार्यों में विश्वास व्यक्त कर 37 वर्षों के इतिहास को बदलते हुए जो मुझे पुनः सेवा का अवसर प्रदान किया है, उसके लिए जनता-जनार्दन का सादर अभिनंदन! देश की सबसे बड़ी आबादी वाले इस विशाल राज्य की प्रतिभावान, विवेकशील जागरूक जनता-जनार्दन ने जिस प्रकार अपना विश्वास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में व्यक्त किया है, हम उनके प्रति कृतज्ञ हैं.