लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज: तबाही मचाने लगी बाढ़, घरों में घुसा पानी, तैरने लगे सामान, देखें ताजा हालात

यूपी के प्रयागराज में बाढ़ ने अब तबाही मचानी शुरू कर दी है. बाढ़ का पानी करैली के रिहायशी इलाकों में भी घुसने लगा है.…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

यूपी के प्रयागराज में बाढ़ ने अब तबाही मचानी शुरू कर दी है. बाढ़ का पानी करैली के रिहायशी इलाकों में भी घुसने लगा है.

करैली, छोटा बघाड़ा, सलोरी, राजापुर इलाके में सैकड़ो घरों तक बाढ़ का पानी घुसने से हाहाकार मचा हुआ है. लोग अब सरकारी मदद का इंतजार कर रहे हैं.

लोगों का घर मे रखा सामान पानी मे डूबने लगा है. कुछ ने तो अपने घर की छत पर अपना आशियाना बना लिया है.

वहीं कुछ लोग अपने घरों में ताला बंदकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं.

करैली के गड्ढा कॉलोनी में लोगों के घरों में रखा सामान पानी मे तैर रहा है,लोग किसी तरह समान निकाल रहे हैं.

करैली के गड्ढा कॉलोनी में करीब पांच सौ मकान प्रभावित हैं.

Prayagraj flood victims

एनडीआरएफ टीम लोगों को रेस्कयू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है.

प्रयागराज: बाढ़ से हाहाकार