लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ के लेवाना होटल में आग से लोगों को बचाते हुए शिव बाबू की तबीयत बिगड़ी, लाए गए अस्पताल

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में होटल लेवाना में सोमवार सुबह आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में कई लोग…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में होटल लेवाना में सोमवार सुबह आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए.

बता दें कि इस अग्निकांड में आम लोगों के साथ-साथ रेस्क्यू कर्मचारियों की भी तबीयत बिगड़ गई.

खबर के अनुसार, रेस्क्यू के दौरान शिव बाबू नामक कर्मचारी की तबीयत खराब हो गई.

बता दें कि शिव बाबू को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें ऑक्सीजन लगाई गई है.

शिव बाबू के अलावा रोहित, बट्टू लाल, प्रदीप मौर्य और चंद्रेश यादव नामक फायर कर्मी भी घायल हुए हैं.

वहीं, दूसरी तरफ राहत-बचाव कार्य में जुटे एक पुलिसकर्मी की भी तबीयत खराब हुई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया है.

जब नींद खुली तो सिर्फ धुआं ही धुआं…