सबसे लंबे समय तक लगतार UP के मुख्यमंत्री, CM योगी आदित्यनाथ ने बनाया रिकॉर्ड, पूरी लिस्ट देखिए

CM Yogi Adityanath news: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कुमार अभिषेक

16 Aug 2024 (अपडेटेड: 16 Aug 2024, 10:26 AM)

follow google news

CM Yogi Adityanath news: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अब योगी यूपी में सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यकाल वाले सीएम बन गए हैं. उन्होंने लगातार 7 वर्ष 148 दिन तक सीएम बनने का रिकॉर्ड बनाया है. यह यूपी के लिए एक नया रिकॉर्ड है. यूपी की दो दशक की राजनीति में बने मुख्यमंत्रियों पर नजर डालें, तो मुलायम, अखिलेश और मायावती इस रिकॉर्ड में नजर नहीं आते. मायावती ने चार बार और मुलायम सिंह ने तीन बार शपथ ली, लेकिन फिर भी ऐसा कोई रिकॉर्ड उनके नाम नहीं बन पाया. 

यह भी पढ़ें...

कांग्रेस के संपूर्णानंद हैं दूसरे पोजिशन पर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह नया रिकॉर्ड बनाते हुए कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री रहे डॉक्टर संपूर्णानंद का रिकॉर्ड तोड़ा है. डॉक्टर संपूर्णानंद वाराणसी दक्षिणी सीट से चुनाव लड़ते थे. वह 28 दिसंबर 1954 से लेकर 10 अप्रैल 1957 और फिर अप्रैल 1957 से 7 दिसंबर 1960 तक यूपी के सीएम रहे. मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने करीब 6 साल तक सीएम की कुर्सी संभाली. 

लगातार दो बार सीएम बनकर तोड़ा था नारायण दत्त तिवारी का रिकॉर्ड 

आपको बता दें कि 25 मार्च 2022 को जब योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था. नारायण दत्त तिवारी ने वर्ष 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उत्तराखंड बनने के बाद देखा जाए तो योगी प्रदेश के पहले ऐसे सीएम हैं, जो लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुए. 

भारत की आज़ादी के बाद उत्तर प्रदेश में बने मुख्यमंत्रियों की सूची

मुख्यमंत्री का नाम पार्टी कार्यकाल
गोविंद बल्लभ पंत कांग्रेस 15 अगस्त 1947 - 27 दिसंबर 1954
सम्पूर्णानंद कांग्रेस 28 दिसंबर 1954 - 7 दिसंबर 1960
चंद्रभानु गुप्ता कांग्रेस 7 दिसंबर 1960 - 1 अक्टूबर 1963
सुचेता कृपलानी कांग्रेस 2 अक्टूबर 1963 - 13 मार्च 1967
चंद्रभानु गुप्ता कांग्रेस 14 मार्च 1967 - 2 अप्रैल 1967
चरण सिंह भारतीय क्रांति दल 3 अप्रैल 1967 - 25 फरवरी 1968
चंद्रभानु गुप्ता कांग्रेस 26 फरवरी 1969 - 17 फरवरी 1970
चरण सिंह भारतीय क्रांति दल 18 फरवरी 1970 - 1 अक्टूबर 1970
त्रिभुवन नारायण सिंह कांग्रेस 18 अक्टूबर 1970 - 3 अप्रैल 1971
कमलापति त्रिपाठी कांग्रेस 4 अप्रैल 1971 - 12 जून 1973
हेमवती नंदन बहुगुणा कांग्रेस 8 नवंबर 1973 - 29 नवंबर 1975
नारायण दत्त तिवारी कांग्रेस 21 जनवरी 1976 - 30 अप्रैल 1977
राम नरेश यादव जनता पार्टी 23 जून 1977 - 27 फरवरी 1979
बनारसी दास जनता पार्टी 28 फरवरी 1979 - 17 फरवरी 1980
विश्वनाथ प्रताप सिंह कांग्रेस 9 जून 1980 - 18 जुलाई 1982
श्रीपति मिश्रा कांग्रेस 19 जुलाई 1982 - 2 अगस्त 1984
नारायण दत्त तिवारी कांग्रेस 3 अगस्त 1984 - 10 मार्च 1985
वीर बहादुर सिंह कांग्रेस 24 सितंबर 1985 - 24 जून 1988
नारायण दत्त तिवारी कांग्रेस 25 जून 1988 - 5 दिसंबर 1989
मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी 5 दिसंबर 1989 - 24 जून 1991
कल्याण सिंह बीजेपी 24 जून 1991 - 6 दिसंबर 1992
मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी 4 दिसंबर 1993 - 3 जून 1995
मायावती बहुजन समाज पार्टी 3 जून 1995 - 18 अक्टूबर 1995
कल्याण सिंह बीजेपी 21 सितंबर 1997 - 12 नवंबर 1999
राम प्रकाश गुप्ता बीजेपी 12 नवंबर 1999 - 28 अक्टूबर 2000
राजनाथ सिंह बीजेपी 28 अक्टूबर 2000 - 8 मार्च 2002
मायावती बहुजन समाज पार्टी 3 मई 2002 - 29 अगस्त 2003
मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी 29 अगस्त 2003 - 13 मई 2007
मायावती बहुजन समाज पार्टी 13 मई 2007 - 15 मार्च 2012
अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी 15 मार्च 2012 - 19 मार्च 2017
योगी आदित्यनाथ बीजेपी 19 मार्च 2017 - वर्तमान

 

    follow whatsapp