Nagar Nigam Mayor Bareilly Live: बरेली में भाजपा की ‘बल्ले-बल्ले’, उमेश गौतम की हुई जीत

यूपी तक

13 May 2023 (अपडेटेड: 13 May 2023, 11:50 AM)

Nagar Nigam Mayor Bareilly Live: उत्तर प्रदेश के बरेली में नगर निकाय चुनाव के रिजल्ट की घोषणा हो गई है. ताजा अपडेट के अनुसार मतगणना…

UP Tak
Google CTA

Nagar Nigam Mayor Bareilly Live: उत्तर प्रदेश के बरेली में नगर निकाय चुनाव के रिजल्ट की घोषणा हो गई है. ताजा अपडेट के अनुसार मतगणना की प्रक्रिया में बरेली मेयर (Bareilly Mayor Seat) सीट पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है. आपको बता दें कि यहां  .भाजपा के उमेश गौतम ने जीत हासिल की है और अब वह मेयर पद की शपथ लेंगे. यहां उमेश गौतम ने सपा के इकबाल सिंह तोमर, कांग्रेस के केडी त्रिपाठी और बसपा के युसूफ खान को चुनावी शिकस्त दी है.

यह भी पढ़ें...

कैसे थे पिछले साल के परिणाम?

आपको बता दें कि 2017 के नगर निकाय चुनावों में बरेली मेयर सीट से बीजेपी के उमेश गौतम ने बाजी मारी थी. उमेश गौतम को कुल 139127 वोट (40.73 फीसदी) मिले थे. दूसरे नंबर पर सपा के इकबाल सिंह तोमर रहे थे. तोमर को 126343 वोट मिले थे. कांग्रेस के अजय शुक्ला तीसरे पोजिशन पर थे. वहीं, बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद युसूफ चौथे स्थान पर रहे थे. बता दें कि इस चुनाव में उमेश गौतम और इकबाल सिंह तोमर को छोड़कर बाकी सब प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी.

मेयर चुनाव की काउंटिंग से लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें…