केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर पलटवार, बोले- ‘सपा का चरित्र जातिवाद और तुष्टीकरण का पर्याय’

यूपी तक

• 07:43 AM • 03 May 2022

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (एसपी) अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को जातिवादी पार्टी करार दिए…

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (एसपी) अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को जातिवादी पार्टी करार दिए जाने के बाद एसपी नेता पर पलटवार करते हुए कहा कि एसपी का चरित्र जातिवाद और तुष्टीकरण का पर्याय है.

यह भी पढ़ें...

मौर्य ने मंगलवार को ट्वीट किया ”अखिलेश यादव और एसपी का चरित्र जातिवादी और तुष्टीकरण का पर्याय. समरसता, सौहार्द, विकास, सुशासन भाजपा और उत्तर प्रदेश की पहचान.”

दरअसल, एसपी प्रमुख ने सोमवार को लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था, ”बीजेपी जातिवादी पार्टी है. बीजेपी की सरकार में केंद्र से राज्य तक जातिवाद का बोलबाला है. बीजेपी की सरकार भ्रष्टतम है.”

यादव ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा, ”राज्य की जनता बदलाव और नई सरकार चाहती थी. चुनाव परिणाम आने के बाद जनता के साथ चुनावी विशेषज्ञ भी हैरान थे. इससे जनता में तो घोर निराशा है ही, सरकार में आने के बाद भी भाजपाइयों के चेहरे उतरे हुए हैं, क्योंकि वे समझ रहे है कि सत्ता में वे कैसे आए हैं.”

यादव ने दावा किया कि ” जनता ने एसपी पर भरोसा जताया है. सपा सत्ताधारी पार्टी के अन्याय का डटकर मुकाबला करेगी.”

(भाषा के इनपुट्स के साथ)

चंदौली में युवती की मौत मामले में राजनीति तेज, केशव मौर्य बोले- ‘अखिलेश यादव बौखला गए हैं’