अखिलेश की रणनीति, परिवार में बैठक और…आकाश की मायावती से माफी और बसपा में वापसी की अंदरूनी कहानी

कुमार अभिषेक

15 Apr 2025 (अपडेटेड: 15 Apr 2025, 01:25 PM)

UP News: आकाश आनंद की बसपा में वापसी हो गई है. अब इस वापसी की पूरी इनसाइड स्टोरी सामने आ गई है. ऐसी कई वजह हैं, जिसकी वजह से मायावती ने आकाश को वापस लिया है.

Mayawati, Akash Anand, Akash Anand News, Mayawati News, BSP, Bahujan Samaj Party, UP News, UP Politics, मायावती, आकाश आनंद, बसपा, बीएसपी, यूपी न्यूज

Mayawati, Akash Anand

Google CTA

UP News: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे और पार्टी के पूर्व नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी में वापस ले लिया है. आकाश आनंद ने सोशल मीडिया X पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी और इसको लेकर सोशल मीडिया X पर कई ट्वीट किए, जिसके बाद बसपा चीफ ने आकाश को पार्टी में वापस ले लिया.

यह भी पढ़ें...

सोशल मीडिया पर माफी और सोशल मीडिया पर ही वापसी

सवाल ये है कि आखिर अचानक मायावती ने आकाश को पार्टी में वापस कैसे ले लिया? जिस तरह से आकाश को निकाला गया था, उसे देखकर लग रहा था कि आकाश आनंद की वापसी आसान नहीं होगी. मगर कुछ ही दिनों के अंदर ही मायावती ने आकाश को पार्टी में वापस ले लिया.

रविवार शाम सोशल मीडिया X पर आकाश आनंद ने कई ट्वीट किए और मायावती से माफी मांगी. उन्होंने अपनी बुआ और पार्टी चीफ मायावती से अपनी गलती के लिए क्षमा मांगी और उन्हें ही अपना अपना एकमात्र गुरु और आदर्श बताया. उनकी लिखा कि उनकी पूरी श्रद्धा बसपा और बहन जी में ही है. इसके कुछ ही देर बाद मायावती ने भी सोशल मीडिया X पर आकाश को माफ कर दिया और पार्टी में उनकी वापसी का ऐलान कर दिया.

अंदर खाने बसपा में हुआ क्या?

सवाल है कि आखिर बसपा में चल क्या रहा है? मायावती ने अचानक आकाश आनंद को वापस कैसे ले लिया? बसपा सूत्रों का कहना है कि जिस दिन आकाश को हटाया गया था, उसी दिन से उनकी वापसी की कहानी लिखनी शुरू हो गई थी. दरअसल मायावती पार्टी में अकेली पड़ती जा रही थीं. पार्टी कैडर भी आकाश को लेकर लगातार दबाव बना रहा था.

सपा भी बनी वजह

बसपा सूत्रों का कहना है कि सपा लगातार बसपा और उसके कैडर में सेंधमारी कर रही है. सपा और भाजपा बाबा साहब अंबेडकर को लेकर काफी एग्रेसिव राजनीतिक कर रहे हैं. ऐसे में मायावती को भी आकाश की जरूरत महसूस हुई. उन्हें लगा कि पार्टी का निराश कैडर चंद्रशेखर या सपा-भाजपा में न चला जाए,  ऐसे में आकाश को वापस लाना ही अच्छा ऑपेशन था.

कैडर के उत्साह में कमी को देख रही थीं मायावती

बसपा सूत्रों का कहना है कि आकाश के जाने के बाद मायावती अकेली पड़ गईं थी. सारा काम उनके जिम्मे आ चुका था. संगठन से लेकर विपक्षी दलों को जवाब देना, वह सब अकेले ही कर रही थीं. वह बसपा कैडर की निराशा को भी पढ़ रही थीं. ऐसे में ये फैसला ले लिया गया.

लिखी गई आकाश की वापसी की स्क्रिप्ट

बसपा सूत्रों का कहना है कि आकाश की वापसी पूरी स्क्रिप्ट के तहत हुई है. इसको लेकर परिवार में भी बात हुई. फिर ये फैसला हुआ. पहले आकाश ने माफी मांगी और फिर मायावती ने आकाश को माफ कर दिया. बसपा सूत्रों का यहां तक कहना है कि अब जल्द ही आकाश को नेशनल कोऑर्डिनेटर का पद भी दे दिया जाएगा.