ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- ‘27 में सूपड़ा साफ, 28 तक सपा हमेशा के लिए समाप्त’

आशुतोष चौबे

• 10:30 AM • 10 Aug 2026

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है. राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया.

ओमप्रकाश राजभर ने फिर बोला अखिलेश पर हमला. (photo: ITG)

ओमप्रकाश राजभर ने फिर बोला अखिलेश पर हमला. (photo: ITG)

Google CTA

Om Prakash Rajbhar Statement On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है. राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने लिखा कि 2027 में सपा की सरकार नहीं बनेगी और कहा कि 2028 तक पार्टी पूरी तरह समाप्त हो जाएगी. राजभर ने अपने पोस्ट में पुलिस एफआईआर के आंकड़ों का हवाला देते हुए सपा और उसके पीडीए अभियान पर भी निशाना साधा.
 

यह भी पढ़ें...

अखिलेश यादव को दी चुनौती

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखा, 'सत्ताइस नाहीं, तोहरे अगली पैदाइश में भी सपा सरकार न बनी, चाहे त लिख के रख ल.' इसके बाद उन्होंने यूपी के थानों में दर्ज मामलों का जिक्र किया. राजभर का दावा है कि प्रदेश के किसी भी थाने में ऐसा नहीं है, जहां ‘पीट देगा अहिर’ और ‘पीट देगा अशफाक’ जैसे मामले दर्ज न हों. उन्होंने लिखा कि उनके मुताबिक 2,160 ‘कंसवादी अहिर’ और 1,983 ‘अशफाक/अब्दुल/अकरम’ से जुड़े मामले दर्ज हैं.

यूपी पुलिस के FIR आंकड़ों का दिया हवाला

राजभर ने अपने पोस्ट में इन आंकड़ों को उत्तर प्रदेश पुलिस की 1 जनवरी 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक की एफआईआर का डेटा बताया. उन्होंने कहा कि मई, जून, जुलाई और अगस्त के मामलों के आंकड़े भी जल्द सामने आएंगे. इसी के आधार पर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर गैर-यादव पिछड़े और दलित समुदाय के लोगों के साथ कथित तौर पर अत्याचार करने का आरोप लगाया. हालांकि, ये आरोप राजभर के सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए हैं.

PDA को लेकर अखिलेश पर निशाना

राजभर ने पोस्ट में पीडीए को लेकर भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि जब वह पीडीए का सही फुल फॉर्म बताने लगे तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए अखिलेश यादव ने दिल्ली में अपने लोगों को भेजा. उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि देश में करीब 18 हजार थाने हैं और चाहें तो सभी जगह मुकदमे दर्ज करा दिए जाएं. राजभर ने अखिलेश यादव के लंदन और पेरिस जाने का भी जिक्र करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर पीडीए की राजनीति करने से काम नहीं चलेगा. पोस्ट के आखिर में उन्होंने दावा किया, 'सत्ताइस में सूपड़ा साफ, अट्ठाइस ले सपा हमेशा बदे समाप्त.' राजभर ने पोस्ट का अंत ‘जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण और जय महाराजा सुहेलदेव राजभर’ के नारे के साथ किया.