MOTN Survey: आज चुनाव हुए तो यूपी में NDA और 'INDIA' को मिलेंगे कितने % वोट? आंकड़े चौंकाऊ

यूपी तक

• 09:03 PM • 22 Aug 2024

MOTN Survey: इस बीच, इंडिया टुडे (India Today) और C वोटर्स के मूड ऑफ द नेशन (Mood of the Nation Poll) ने अपने सर्वे में इस बात का जवाब तलाशा है कि अगर आज चुनाव हुए तो यूपी में भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा में किसे कितने प्रतिशत वोट मिलेंगे. सर्वे के आंकड़े चौंकाऊ हैं, जिन्हें आप आगे खबर में जान सकते हैं. 

सीएम योगी और अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

सीएम योगी और अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

Google CTA

MOTN Survey: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के बैनर तहत शानदार प्रदर्शन किया है. मालूम हो कि चुनाव में सपा और कांग्रेस ने मिलकर 43 सीटें जीतीं, जिससे भाजपा के नेतृत्व वाले NDA को जोरदार झटका लगा. इन नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश के भीतर सत्ताधारी भाजपा के अंदर सियासी भूचाल आ गया. मगर इस बीच, इंडिया टुडे (India Today) और C वोटर्स के मूड ऑफ द नेशन (Mood of the Nation Poll) ने अपने सर्वे में इस बात का जवाब तलाशा है कि अगर आज चुनाव हुए तो यूपी में भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा में किसे कितने प्रतिशत वोट मिलेंगे. सर्वे के आंकड़े चौंकाऊ हैं, जिन्हें आप आगे खबर में जान सकते हैं. 

यह भी पढ़ें...

किसे मिलेंगे कितने % वोट?

सर्वे में सामने आया है कि भाजपा नीत एनडीए को 45.5% जबकि इंडिया गठबंधन को 43% मिल सकते हैं. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में NDA को 43.31% वोट जबकि इंडिया गठबंधन को 43.52% वोट मिले थे. सर्वे के अनुसार, अन्य को 11.5% वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया गया है, जो लोकसभा चुनाव में 13.17% था.  MOTN के अगस्त के सर्वे के आंकड़ों से यह पता चल रहा है कि आज चुनाव होने पर यूपी में NDA का वोट प्रतिशत बढ़ सकता है, जबकि इंडिया गठबंधन और अन्य को नुकसान की बात सामने आई है. आपको बता दें कि अन्य में बसपा और चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) समेत वो दल शामिल हैं, जो एनडीए और इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. 

 

 

किसे मिलेंगी कितनी सीटें?

 

मूड ऑफ द नेशन सर्व के आंकड़े के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगर आज चुनाव हुए तो इंडिया गठबंधन, NDA से आगे रहेगा. सर्वे में NDA को 39 जबकि इंडिया गठबंधन के खाते में 40 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं. NDA में भाजपा को 35, जबकि अपना दल (सोनेलाल) को 2 और रालोद के खाते में भी 2 सीटें जाती हुई दिख रही हैं. 

 

 

वहीं, इंडिया गठबंधन में सपा को 34 और कांग्रेस को 6 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं. मायावती के नेतृत्व वाली बसपा को फिर से 0 सीटें मिलने की बात कही गई है. दूसरी तरफ अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है. 

लोकसभा के नतीजों के बाद क्या बदला?

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में सपा ने 37 सीटें जीती थीं, जबकि मूड ऑफ द नेशन सर्वे में उसे 34 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं. बात करें भाजपा की तो उसे इस सर्वे में फायदा मिलने का अनुमान लगाया है. मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा के हिस्से में 33 सीटें आई थीं. मगर सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि आर आज चुनाव हुए तो भाजपा उत्तर प्रदेश में 80 में से 35 सीटें जीत सकती हैं.

 

 

कब हुआ ये सर्वे?

बता दें कि इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन का अगस्त 2024 संस्करण 15 जुलाई, 2024 से 10 अगस्त, 2024 के बीच सी-वोटर के साथ मिलकर किया गया था. सर्वे में देश के सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों में 40,591 लोगों का साक्षात्कार लिया गया. वोट और सीट शेयर में दीर्घकालिक रुझानों की पहचान करने के लिए सीवोटर के नियमित साप्ताहिक ट्रैकर के अन्य 95,872 साक्षात्कारों का भी विश्लेषण किया गया.