सफाई कर्मी की संदिग्ध मौत: आगरा में मृतक के घर पहुंचीं प्रियंका, परिवार ने सुनाया दर्द

कुमार अभिषेक

• 06:41 PM • 20 Oct 2021

आगरा में कथित तौर पर पुलिस कस्टडी में हुई सफाई कर्मी अरुण वाल्मिकी की मौत के मामले में प्रियंका बुधवार रात को उनकी पत्नी और…

UPTAK
follow google news

यह भी पढ़ें...

आगरा में कथित तौर पर पुलिस कस्टडी में हुई सफाई कर्मी अरुण वाल्मिकी की मौत के मामले में प्रियंका बुधवार रात को उनकी पत्नी और मां से मिलीं.

पीड़ित परिवार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से अपना दर्द बयान किया. प्रियंका ने भी उन्हें ढांढस बंधाया है.

इससे पहले प्रियंका गांधी को आगरा जाने के क्रम में पुलिस ने रोका भी था. बाद में 4 लोगों संग जाने की इजाजत दी गई थी.

जब पुलिस ने प्रियंका को रोका था तो कुछ महिला सिपाहियों ने उनके साथ सेल्फी ली, जो काफी वायरल हुईं.

    follow whatsapp
    Main news