पत्नी साधना के निधन के बाद मुलायम सिंह यादव से मिले ओम प्रकाश राजभर, शोक संवेदना व्यक्त की

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया था. बुधवार को सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर,…

यूपी तक

• 11:03 AM • 13 Jul 2022

follow google news

यह भी पढ़ें...

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया था.

बुधवार को सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर, मुलायम के आवास पर पहुंचे और उनसे मिलकर साधना के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की.

इस दौरान अस्वस्थता के कारण मुलायम सिंह यादव बिस्तर पर लेटे नजर आए और ओम प्रकाश राजभर सोफा पर बैठे दिखे.

बता दें कि रविवार को साधना के अंतिम संस्कार के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की थी.

इस मुलाकात के दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद थे.