अलीगढ़ में सुनील और उसकी पत्नी शिवानी की बंद कमरे में हुई मौत, गेट खुला तो दिखीं लाशें, दोनों के साथ हुआ क्या

शिवम सारस्वत

13 Feb 2026 (अपडेटेड: 13 Feb 2026, 01:33 PM)

UP News: अलीगढ़ के धौरी गांव में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत. दिल्ली से शादी में आया था दामाद, मायके में पत्नी संग मिली लाश. एसएसपी अलीगढ़ ने शुरू की जांच.

Photo: Suneel and Shivani

Photo: Suneel and Shivani

Google CTA

अलीगढ़ का धौरी गांव. यहां एक घर के बंद कमरे से ऐसी खबर निकली जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया. एक पति और एक पत्नी जिनकी शादी को अभी सिर्फ 4 साल ही हुए थे उनकी संदिग्ध मौत ने सभी के होश उड़ा दिए. क्या ये कोई अनबन थी या फिर शादी में लगी कोई बुरी बात मौत का सबब बन गई? इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं लगा जा सका है. पुलिस फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी.

यह भी पढ़ें...

घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सूचना मिलते ही एसएसपी अलीगढ़ नीरज जादौन खुद भारी पुलिस बल और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गए. गांव के मनीष के घर में कल सुबह जब खामोशी छाई थी तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि अंदर एक भयानक मंजर होगा. मनीष जब अपनी बेटी शिवानी और दामाद सुनील को आवाज देने अंदर पहुंचे तो उनकी चीख निकल गई. कमरे के अंदर शिवानी और सुनील की लाशें पड़ी हुई थीं. 

क्या हुआ था उस रात? 

दरअसल, शिवानी की शादी 4 साल पहले दिल्ली के सुनील से हुई थी. लेकिन पिछले 4 महीनों से ससुराल में अनबन की वजह से शिवानी अपने मायके यानी धौरी गांव में रह रही थी. अलीगढ़ में परिवार की एक शादी के सिलसिले में सुनील भी दिल्ली से यहां आया था. बताया जा रहा है कि शादी के दौरान सुनील को किसी की कोई बात बुरी लग गई. वह गुस्से में चाबी लेकर सीधे अपने ससुराल धौरी चला गया. उसके पीछे-पीछे शिवानी भी घर पहुंच गई. घर में उस वक्त ये दोनों ही अकेले थे, क्योंकि परिवार के बाकी सदस्य अलीगढ़ में शादी में व्यस्त थे. 

जब यह खौफनाक मंजर सामने आया तो एसएसपी ने तुरंत अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. फील्ड यूनिट ने कमरे से अहम साक्ष्य जुटाए हैं. एसएसपी ने खुद पीड़ित परिवार से मुलाकात की है. पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है.