कभी देश के लिए मेडल लाने वाली वाराणसी की प्रिया सरोज की इस सदमें ने छीन ली आवाज और यादाश्त, पति ने बहुत गलत किया

ब्रिजेश कुमार

09 Apr 2026 (अपडेटेड: 10 Apr 2026, 05:18 PM)

Priya Saroj News: नेशनल वॉलीबॉल प्लेयर प्रिया सरोज की जिंदगी दहेज के लालच में तबाह हो गई. रेलवे में जेई पति पर गंभीर आरोप लगे हैं. प्रताड़ना के चलते प्रिया ने आत्महत्या की कोशिश की और अब वह अपनी याददाश्त और आवाज खो चुकी है. इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है पीड़ित मां.

Priya and her Husband

Priya and her Husband

Google CTA

Varanasi News: खेलों की दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली वाराणसी की नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रिया सरोज की हालत देखकर उनकी मां बिल्कुल टूट चुकी हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि जिस लड़की ने नेशनल लेवल पर मेडल जीतकर परिवार और प्रदेश का नाम रौशन किया था आज वह न तो बोल सकती है और न ही उसे कुछ याद है.

यह भी पढ़ें...

वाराणसी के परमानंदपुर की रहने वाली प्रिया सरोज की शादी फरवरी 2024 में बड़े ही अरमानों के साथ वाराणसी के बीएलडब्ल्यू के रहने वाले जेई अमित वर्मा से हुई थी. प्रिया की मां निशा ने उम्मीद की थी कि बेटी एक खुशहाल जीवन जिएगी.लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद खुशियों को नजर लग गई. अमित की पोस्टिंग गोरखपुर में हुई जहां वह प्रिया के साथ रहने लगा. यहीं से शुरू हुआ लालच और प्रताड़ना का दौर जिसने एक नेशनल खिलाड़ी को पूरी तरह तोड़ दिया.

मां ने दामाद पर लगाए ये आरोप

प्रिया की मां निशा ने यूपी Tak को बताया कि दामाद अमित वर्मा शादी के कुछ समय बाद ही दहेज के लिए दबाव बनाने लगा. अमित की नजर प्रिया के नाम की जमीन पर थी और वह उसे अपने नाम करवाने की जिद पर अड़ा था. शादी के मात्र 14 महीने बाद निशा को फोन आया कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की है. हालांकि प्रिया क मां निशा का आरोप है कि उनके दामाद ने ही बेटी को फंदे पर लटकाया था. लेकिन जब वह अपनी बेटी से मिलने पहुंचीं तो प्रिया कोमा में थीं.

इलाज में प्रिया की जान तो बच गई. लेकिन इस गहरे सदमे और शारीरिक प्रताड़ना के कारण उसकी याददाश्त चली गई और वह बोलने की शक्ति भी खो चुकी है.प्रिया के पड़ोसी और शिक्षक राहुल ने बताया कि प्रिया बचपन से ही खेल के प्रति जुनूनी थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उसका पति उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और उसे पागल साबित करने की कोशिश की गई.

'मेरी बेटी को इंसाफ चाहिए'

कभी मेडल पहनकर मुस्कुराने वाली प्रिया आज खामोश है. उसकी मां निशा का रो-रोकर बुरा हाल है. वह अपनी लाचार बेटी को लेकर हर अधिकारी के पास न्याय की गुहार लगा रही हैं. उनकी मांग है कि दहेज के लोभी पति और उसके परिवार को सख्त से सख्त सजा मिले जिन्होंने एक उभरती हुई खिलाड़ी का जीवन बर्बाद कर दिया.