शाहजहांपुर में निर्माणाधीन पुलिया पर लटक गई कार, गाड़ी में बैठे लोगों का हुआ ये हाल

विनय पांडेय

• 07:36 AM • 23 Dec 2023

यूपी के शाहजहांपुर में शुक्रवार शाम एक निर्माणाधीन पुलिया पर एक कार चढ़कर लटक गई. काफी देर कार सवार यूं ही फंसे रहे. इस हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

UPTak
Google CTA

Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर में शुक्रवार शाम एक निर्माणाधीन पुलिया पर एक कार चढ़कर लटक गई. काफी देर कार सवार यूं ही फंसे रहे. इस हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि वहां पर कोई संकेतक (इंडिकेटर) नहीं था, इसी वजह से यह हादसा हुआ. वहीं, घायल युवक ने निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शकुंतला नामक फार्म के मालिक के खिलाफ तहरीर दी है.

यह भी पढ़ें...

अब जानिए पूरा मामला

दरअसल, अलीगढ़ जिले के रहने वाले नुमैर खान अपनी मां और अपने छोटे भाई के साथ कार से शाहजहांपुर अपनी ननिहाल आ रहे थे. नुमैर ने बताया कि सुबह करीब 7:00 बजे रोड के बीच में बनी पुलिया के आसपास संकेतक और अवरोधक नहीं होने के चलते उनकी कार निर्माणाधीन पुलिया के ऊपर चढ़ गई. इस हादसे में उनका हाथ और उनकी मां रेहना की कमर की हड्डी टूट गई.

नुमैर ने बताया कि ‘इस दौरान शकुंतला फार्म के मालिक रमेश सिंह और जेई शैलेंद्र सिंह अपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ हाथ में कुदाल और फावड़ा लेकर आ गए और हम लोगों को निकालने के बजाय गालियां देते हुए कहने लगे कि देखकर नहीं चलाते हो.’

नुमैर के अनुसार, पुलिया के नजदीक संकेतक और अवरोधक भी नहीं लगे हैं. ऐसे में आगे के रास्ते का अंदाजा नहीं लग सका. सुबह 7:30 बजे हल्का कोहरा होने और संकेतक नहीं होने से हादसा हो गया. तीनों लोग काफी देर तक लटकी कार में फंसे रहे.

पीडब्लूडी के एक्सईएन रथिन सिन्हा का कहना है कि स्टेट हाईवे को चौड़ा किया जाना है. इसी सड़क पर पुलिया का निर्माण रह गया है. पुलिया से पूर्व एक डायवर्जन दिया गया है. यहां डायवर्जन का बोर्ड भी लगा हुआ है. मिट्टी का ढेर भी लगा हुआ है. संभव है कि कोहरे की वजह से हादसा हो गया हो. फिलहाल नुमैर ने फार्म के मालिक और जेई समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है.