हल्द्वानी हिंसा को लेकर दिया था भड़काऊ बयान, अब मौलाना तौकीर रजा के घर लगा ये नोटिस

कुमार अभिषेक

• 09:10 PM • 18 Mar 2024

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा (Maulana Tauqeer Raza) की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है.

Tauqeer Raza

तौकीर रजा

Google CTA

Uttar Pradesh News : इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा (Maulana Tauqeer Raza) की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है. सोमवार को एक बार फिर बरेली पुलिस तौकीर के घर पहुंची. पुलिस ने रजा के घर पर गैर जमानती वारंट (NBW) का नोटिस चस्पा कर दिया है. अगर मौलाना 19 मार्च मंगलवार तक कोर्ट में पेश नहीं होंगे तो उनकी चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी. बता दें कि मौलाना तौकीर रजा की तलाश में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन पुलिस हाथ कामयाबी नहीं लग रही है.  

यह भी पढ़ें...

बरेली में तौकीर रज़ा के घर पर NBW का नोटिस चस्पा किया गया।#TauqeerRaza #UttarPradesh pic.twitter.com/Tn33zDvDlR

— UP Tak (@UPTakOfficial) March 18, 2024

 पुलिस कर रही है तलाश

बता दें बरेली दंगे के केस में सुनवाई के दौरान एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम रवि कुमार दिवाकर ने मौलाना के कोर्ट में लगातार गैरहाजिर होने के बाद 13 मार्च को NBW नोटिस जारी किया है और 19 मार्च तक अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है. अगर मौलाना 19 मार्च तक कोर्ट में पेश नहीं होते तो उनकी चल अचल  संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू होगी. इससे पहले अदालत ने समन जारी कर मौलाना को 11 मार्च को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया था. 

दिया था विवादित बयान

गौरतलब है कि बरेलवी मुसलमानों के बीच खासा प्रभाव रखने वाले तौकीर रजा अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं. कथित तौर पर भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में यूपी पुलिस ने पिछले साल उन पर मामला दर्ज किया था. वहीं हाल फिलहाल में तौकीर रजा ने हल्द्वानी हिंसा को लेकर भड़काऊ बयान दिया था.